रोहित और विराट से आगे निकले क्विंटन डी कॉक , नहीं लगा सके वनडे करियर का पहला दोहरा शतक
https://sportsv9.com/sports-news/
चौका लगाकर खोला था खाता, 57 गेंदों में हाफ सेंचुरी sports
डि कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को पॉइंट पर चौका जड़ते हुए खाता खोला। इसके बाद 5वें ओवर में शोरफुल को चौका लगाया तो छठे ओवर में मिराज को छक्का उड़ाते हुए बता दिया कि उनके इरादे कुछ तूफानी हैं। उन्होंने 57 गेंदों में मिराज को चौका लगाते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की तो शतक पूरा करने के लिए 101 गेंदें खेलीं। इस दौरान डि कॉक अपने विस्फोटक अंदाज के विपरीत संभलकर खेलते दिखे। sports
डि कॉक ने एबी डिविलियर्स का महारिकॉर्ड तोड़ डाला
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के लिए 150वां वनडे खेल रहे डि कॉक के लिए यह मैच यादगार बन गया। किसी भी सिंगल विश्व कप में 2 से अधिक शतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम था। मिस्टर 360 डिग्री ने 2015 में दो शतक जड़े थे। इस तरह से वह एक विश्व कप में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में मार्क वॉ, सौरव गांगुली, मैथ्यू हेडन और डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि, सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 2019 में 5 शतक जड़े थे।
मुंबई: विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक गजब के फॉर्म में हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 101 गेंदों में एक और शतक पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। यह उनका इस विश्व कप में तीसरा शतक है, जबकि 5वां मैच खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी, जबकि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 रन ठोके थे। अब उन्होंने एक और शतक पूरा करते हुए विश्व कप में 300 से अधिक का स्कोर बना लिया है।
साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनर क्विंटन डि कॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वानखेड़े स्टेडियम में 101 गेंदों में शतक पूरा किया। यह उनका 150वां मैच भी है।
174 रनों की खेली पारी
डिकॉक ने इस मुकाबले में 140 गेंद पर 174 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 15 चौके और 7 छक्के मारे। उनके पास दोहरा शतक लगाने का मौका था लेकिन 46वें ओवर में हसन महमूद की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर नासुम अहमद को कैच थमा बैठे। एक समय वह 116 गेंद पर 117 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन इसके बाद गेंदबाजों पर टूटकर पड़े। 129 गेंद पर डिकॉक ने 150 रन पूरे किए। वह इस वर्ल्ड कप में 400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
वर्ल्ड कप 2023 के टॉप 3 बल्लेबाज
क्विंटन डी कॉक | 407 run |
रोहित शर्मा | 311 run |
विराट कोहली | 354 run |